शादी या पार्टी में चाहती हैं क्लासी लुक तो साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन के लुक से लें इंस्पिरेशन
मालविका मोहनन साउथ की बहुत ही मशहूर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साड़ी में बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इस तरह का क्लासी लुक आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं.
मालविका मोहनन ने इन तस्वीरों में ब्लश पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है. इस तरह की साड़ी वेडिंग फंक्शन या किसी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है.
इस पर साड़ी पर कलरफुल स्क्वीन फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं. ये फूल इस साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं.