पार्टी में अंकिता को देखते ही दिल दे बैठे थे विक्की जैन, सुशांत के निधन पर बने थे सहारा

'पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे' ने पिछले साल 14 दिसंबर को बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
गौरतलब है कि अंकिता की जिंदगी में विक्की से पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। सीरियल पवित्र रिश्ता की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए
बाद में सुशांत और अंकिता लिवइन में रहने लगे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता और सुशांत ने करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।