सिर्फ 6 फिल्में करने के बाद भी टॉप एक्ट्रेसेस में आता है वाणी कपूर का नाम, ये है बड़ी वजह

फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर की बोल्डनेस काफी चर्चे हैं. वैसे तो एक्ट्रेस का करियर कुछ खास नहीं रहा. लेकिन, सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं.
वाणी कपूर अब तक सिर्फ बॉलीवुड की 6 फिल्मों में ही नजर आईं हैं. हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हद तक सफल साबित हुई थी. एक्ट्रेस ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. यही वजह है कि वाणी का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है.