हमेशा अपने फैंशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वाली उर्फी जावेद इन दिनों कानूनी पचड़ों में उलझी हुई हैं। उर्फी जावेद पर भारतीय जनता पार्टी की नेता चित्रा किशोर ने अश्लीलता को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि उर्फी ने भी भाजपा नेता पर धमकी देने और डराने का केस दर्ज करवाया है।