Jhalak Dikhhla Jaa 10 की लॉन्च पार्टी में उर्फी जावेद ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्स BF पारस से हुआ सामना
उर्फी जावेद 'झलक दिखला जा 10' की लॉन्च पार्टी में उर्फी जावेद बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। एक्ट्रेस भले ही शो की कंटेस्टेंट नहीं थीं, लेकिन उन्होंने सुर्खियां खूब बटोरीं।
बता दें कि उर्फी जावेद ने ब्लू शिमरी कटआउट ड्रेस में भी कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि अपने इस आउटफिट के लिए भी उर्फी जावेद लोगों के निशाने पर आ गईं।
उर्फी जावेद जिस तरह से 'झलक दिखला जा 10' की लॉन्च पार्टी का हिस्सा बनीं उसे लेकर माना जा रहा है कि वह आगे चलकर शो में भी भाग ले सकती हैं। हालांकि अभी तक उनके नाम की न तो पुष्टि हुई है और न ही 12 कंटेस्टेंट में उनका नाम शामिल है।