Urfi Javed Dress: एक पैर की ड्रेस पहन उर्फी जावेद ने फिर उड़वाया अपना मजाक, लोगों ने कहा- ये कौन से ग्रह से आई है!

उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। जिसको लेकर कई बार वो ट्रोल तक हो जाती है। लेकिन इसका उर्फी जावेद पर खास फर्क नहीं पड़ता नजर आता है। उर्फी हर दिन एक नई ड्रेस से लोगों को हैरान कर देती है। लेकिन उर्फी जावेद ने इस बार कुछ ऐसा पहन लिया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। उर्फी जावेद एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर सामने आई है, इस ड्रेस में उर्फी जावेद का एक पैर एकदम खुला हुआ नजर आ रहा है, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
उर्फी जावेद की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है।
उर्फी जावेद इन तस्वीरोंं में किलर पोज देती हुई नजर आ रही है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है।