TV की सीधी-साधी भाभी ने साड़ी में दिखाया अपना हॉट अवतार, Shubhangi Atre की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

शुभांगी अत्रे ‘भाबी जी घर पर हैं’ से काफी सालों से जुड़ी हुई हैं. उनका किरदार लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. सीरियल में अपने सीधे-साधे अंगूरी भाभी के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
हाल ही में शुभांगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उनकी तस्वीरें हर किसी का दिल चुरा रही हैं. शुभांगी साड़ी पहनकर अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों के दिलों को घायल कर रही हैं.