टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इंदौर में फंदे से लटका मिला शव

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर पिछले 1 साल से इंदौर में रह रही थीं. एक्ट्रेस के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस के शव को बरामद किया.
पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें प्रेम प्रसंग के साथ ही विभिन्न तरह की परेशानियों का जिक्र है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.