Tiger 3 Teaser: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का दमदार टीजर हो गया है। टीजर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म 'टाइगर 3' जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है।
फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को सलमान और इमरान हाशमी के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिलने वाली है।
टीजर में सलमान का डायलॉग है, 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं'।