इस मॉडल ने एडल्ट वेबसाइट पर पोस्ट की न्यूड फोटो, अब हुई 6 साल की जेल
म्यांमार की सत्ता पर इन दिनों सेना का कब्जा है. सेना ने पिछले साल एक फरवरी को आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी. लिहाजा यहां कई चीजों पर पाबंदी है.
बीबीसी के मुताबिक सैन्य अधिकारियों ने कहा कि मॉडल और पूर्व डॉक्टर नैंग सैन पर दो हफ्ते पहले "संस्कृति और सम्मान को नुकसान पहुंचाने" का आरोप लगाया गया था.
कहा जा रहा है कि इस मॉडल ने एडल्ट वेबसाइट OnlyFans पर न्यूड फोटो पोस्ट की.