कातिलाना अदाओं से दिल चुराती है पाकिस्तान की ये बाला, हिंदुस्तान से है गहरा नाता

ये हैं सारा लॉरेन. वैसे तो इनका जन्म कुवैत में हुआ है, लेकिन इन्हें पहचाना पाकिस्तानी एक्ट्रेस के तौर पर जाता है. 34 वर्षीय सारा के परिवार की जड़े हिंदुस्तान से ताल्लुक रखती हैं. सारा का परिवार देश के बंटवारे के बाद राजस्थान से कुवैत चला गया था, लेकिन वे बाद में पाकिस्तान शिफ्ट हुए और अब वहीं के नागरिक हैं. सारा ने एक बार बताया था कि उनके पिता की हत्या के बाद वे परिवार के साथ लाहौर शिफ्ट हुई थीं.
सारा लॉरेन बेहद बोल्ड हैं. वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड ड्रेस में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अगर यूं कहा जाए कि सारा पाकिस्तान की सबसे बोल्ड एंड हॉट अभिनेत्री हैं, तो इसमें कोई दोराय नहीं है.
सारा लॉरेन की तस्वीरें देखकर उनके फैंस दिल हार बैठते हैं. एक तरफ जहां हिंदुस्तान से सारा को प्यार मिलता है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कुछ लोग उन्हें ढंग के कपड़े पहनने का पाठ भी पढ़ाते हुए उनके पोस्ट पर दिख जाते हैं.