इस फेस्टिव सीजन दिखना है अलग और खूबसूरत तो ये साड़ी कर सकती हैं कैरी
नेट की साड़ी - इस फेस्टिव सीजन आप हैवी या एंब्रॉयडरी वाली साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं. आप इस साड़ी के साथ मोतियों वाली ज्वैलरी को स्टाइल कर सकती हैं. इसके साथ पिंक कलर का मेकअप ट्राई करें. पिंक लिपस्टिक लगाएं.
बनारसी साड़ी - बनारसी साड़ी महिलाओं को काफी पसंद आती हैं. आप रेड या ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं. इस साड़ी में आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी. इसके साथ बालों को बन में बांध सकती हैं. फेस्टिव सीजन में आपको बनारसी साड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए.
फ्लोरल वर्क - आप फ्लोरल वर्क की साड़ी कैरी कर सकती हैं. इसके साथ न्यूड मेकअप ट्राई करें. बालों को खुला या वेवी स्टाइल दे सकती हैं. आप बालों को स्ट्रैट भी कर सकती हैं. इस साड़ी के साथ आप सिल्वर ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं.