प्रियंका जग्ग 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ घरवालों की नाक की दम किया बल्कि सलमान खान से भी बदतमीजी कर दी थी। प्रियंका की अकड़ देख सलमान का पारा चढ़ गया था

बिग बॉस 13 में नजर आए पारस छाबड़ा ने भी बिग बॉस हाउस में काफी हंगामा किया था। वीकेंड का वार पर सलमान खान उनकी बदतमीजी से इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने पारस को घर से बाहर मिलने की धमकी तक दे डाली थी।
बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी ना घरवालों के साथ खूब बदतमीजी की थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान से भी जमकर पंगा लिया था।
इस लिस्ट में बिग बॉस 10 में नजर आ चुके स्वामी ओम का नाम भी शामिल है। स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान कुछ घरवालों पर अपना पेशाब फेंक दिया था, जिसके बाद उन्हें सलमान ने बिग बॉस हाउस से बाहर कर दिया।
बिग बॉस 7 के दौरान कुशाल टंडन ने ना सिर्फ घरवालों को खूब अकड़ दिखाई थी बल्कि सलमान खान पर भी उनका गुस्सा फूटा था। जिसके बाद सलमान ने उन्हें खूब लताड़ा था।
नीत 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए थे। प्रीमियर में उनकी बदतमीजी से ना सिर्फ सलमान खान परेशान हो गए थे बल्कि एक ही दिन में उन्होंने घरवालों की खटिया खड़ी कर दी थी।
जुबैर खान 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे। शो में उन्होंने बल्कि लड़कियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे सुनकर सलमान खान का भी पारा चढ़ गया था।
'बिग बॉस 12' में नजर आ चुके रोहित सुचांती ने सलमान खान के साथ भी पंगा ले लिया था। जिसके बाद सलमान ने रोहित को घर से बाहर करने की चेतावनी दे दी थी।
इस लिस्ट में आकाशदीप का नाम भी शामिल है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम आकाशदीप 'बिग बॉस 5' का हिस्सा बने थे। इस दौरान आकाश ने सलमान खान को काफी अकड़ दिखाई थी।