दिग्गज फिल्ममेकर-ऐक्टर गुरु दत्त की मौत के बाद कई सवाल उठे थे। फिल्ममेकर महज 39 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे। गुरु दत्त की लाश पेड्डर रोड स्थित किराये के घर में मिली थी। खबरों के मुताबिक उनकी मौत की वजह अधिक शराब पीने और नींद की गोलियों खाने के कारण हुई थी।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जब निधन हुआ था, तब पूरा बॉलीवुड निशाने पर आ गया था। सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके फ्लैट में मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी इंसाफ की मांग कर रहे हैं।