बॉलीवुड की ये हसीनाएं बिल्लियों की हैं दीवानी, बच्चे की तरह रखती हैं इनका ख्याल
जरीन खान के पास एक बिल्ली है, जिसे वो अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं। सोशल मीडिया पर जरीन अपनी पालतू बिल्ली के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी बिल्लियों की दीवानी हैं। एक्ट्रेस के पास 2 बिल्लियां हैं, जिनका नाम पिका और शीबा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बिल्लियों के साथ फोटो शेयर करती नजर आ जाती हैं।