ब्रिटिश राजपरिवार में हैं कुल 22 सदस्य, सिंहासन के लिए सभी का क्रम तय; जानें डिटेल

किंग चार्ल्स (Charles) के 2 बेटे हैं. जिनमें बड़े का नाम प्रिंस विलियम और छोटे का प्रिंस हैरी है. प्रिंस विलियम की शादी केट मिडिलटन से हुई है और उनके 2 बेटे और एक बेटी हैं. जबकि छोटे बेटे प्रिंस हैरी की शादी अभिनेत्री मेगन मर्केल से हुई है.
क्वीन एलिजाबेथ-2 के तीसरे बेटे प्रिंस एडवर्ड हैं. उनके पास अर्ल ऑफ वेसेक्स की उपाधि है. उनका जन्म वर्ष 1964 में हुआ था और सिंहासन पाने के लिए उनका नंबर 13वां है. उनका एक बेटा और एक बेटी है.
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम प्रिसेस रॉयल एनी हैं. उन्होंने 2 शादियां कीं. प्रिंस पीटर फिलिप्स और जारा टिंडल उनकी संतान हैं. प्रिंस पीटर फिलिप्स की दो बेटियां हैं,.