बॉक्स ऑफिस पर चला शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जादू
अभिनेता शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन देशभर में कुल 144.22 करोड़ रुपये की कमाई की है.
तमिल फिल्मकार एटली द्वारा निर्देशित फिल्म बृहस्पतिवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु ओं में रिलीज़ की गई थी. फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है.