बॉलीवुड फिल्म स्टार रेखा ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा दौर झेला था। अदाकारा ने फिल्म अंजाना सफर में बंगाली एक्टर विश्वजीत मुखर्जी के साथ बोल्ड किसिंग सीन दिया था। दरअसल, इस सीन के बारे में अदाकारा को निर्देशक ने बताया नहीं था और ये अचानक से लिया गया सीन था। जिसमें फिल्म स्टार विश्वजीत ने 5 मिनट तक अदाकारा को किस किया था। एक्ट्रेस इस घटना से बुरी तरह से सहम गई थीं और बाद में खूब रोई थीं।