पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं ‘मामा जी’ की दुल्हनिया, देखें परितोष की अनसीन वेडिंग फोटोज

वहीं, परितोष की दुल्हन पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को गोल्ड ज्वेलरी से पूरा किया था. शादी में कपल ‘मेड फॉर ईच अदर’ लग रहा था.
परितोष और मीनाक्षी की शादी का मंडप भी बहुत खूबसूरत था. उनके मंडप का थीम पिंक रखा गया था और इसे मल्टीकलर फूलों से सजाया गया था.
एक तस्वीर में पंकज त्रिपाठी को परितोष और मीनाक्षी की शादी की रस्म को पूरा करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान पंकज विंटर आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं.