बारिश में मस्ती करती दिखी तेजस्वी प्रकाश, क्यूट फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

तस्वीरों में तेजस्वी एक पार्क में मस्ती करती नजर आ रही हैं. वह फोटोज में अलग-अलग पोज दे रही हैं. तेजस्वी को इस तरह देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो रहे हैं.
तेजस्वी की फोटोज से उनके फैंस की नजर नहीं हट रही है. वह ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आप जो भी करती हैं उसमें क्यूट लगती हैं.
तेजस्वी इन दिनों टीवी सीरियल नागिन में नजर आ रही हैं. शो में उन्हें नागिन अवतार में बहुत पसंद किया जा रहा है.