Tejas Teaser: कंगना रनौत की फिल्म तेजस का टीजर जारी

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'तेजस' के निर्माता आरएसवीपी मूवीज ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक पृष्ठ पर रिलीज की तारीख और टीजर साझा किया।
निर्माताओं के अनुसार, 'तेजस' फिल्म कंगना के किरदार तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका उद्देश्य ''उन बहादुर सैनिकों में गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करते हैं।