मुश्किल में टेलर स्विफ्ट, पॉप स्टार पर दर्ज हुआ 10 लाख डॉलर का कॉपीराइट केस

टेलर स्विफ्ट का नाम टॉप के पॉप स्टार में शुमार हैं. दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं. उनके गानो के दुनियाभर में ही नहीं बल्कि भारत में भी प्रशंसक हैं. लेकिन ये मशहूर पॉप स्टार अब मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं.
टेलर स्विफ्ट पर एक लेखिक ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है. लेखक ने पॉप स्टार पर प्लेगरिज्म यानी साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है. इसके साथ ही, इस लेखिक ने टेलर स्विफ्ट पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मुकदमा दर्ज किया है.