तारा सुतारिया के लुक्स पर अक्सर फैंस फिदा रहते हैं. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ ही स्टाइल के लिए फेमस हैं. अक्सर स्टाइलिश अवतार से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं तारा सुतारिया. आज हम आपको तारा के ऐसे आउटफिट से रूबरू करवाएंगे जो पार्टी से लेकर ऑफिस लाइफ तक के लिए एक दम बेस्ट है, तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
एक्ट्रेस हाल ही में इंडो वेस्टन स्टाइल के आउटफिट में नजर आईं. तारा सुतारिया की इस थ्रीपीस ड्रेस पर हर किसी की निगाह ठहर गई है. ये ड्रेस पहनने में आरामदायक और देखने में हर किसी को एक दम कूल लुक देने वाली है. इस ड्रेस को कैरी करने से पहले इसके बारे में जान लें.