सलवार साड़ी पीछे छोड़ बोल्ड बनीं इमली, सुम्बुल तौकीर की फोटोज ने मचाई सनसनी
सुम्बुल के यह फोटोज देख उनके दोस्त और सहकलाकार फहमान खान ने उनकी खूब तारीफ की हैं. फोटोज के कमेंट सेक्शन में फहमान लिखते हैं कि, वाह...मेरे चीते. आपको बता दें ऑन और ऑफ कैमरा ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं.
सुम्बुल तौकीर बाकी की टीवी एक्ट्रेस से बिलकुल अलग है. अपने रस्टिक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ये फोटोशूट किया है. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है.