Taarak Mehta की 'रीटा रिपोर्टर' ने दिखाया कातिलाना अंदाज, ग्लैमरस लुक देख फैंस का हुआ बुरा हाल

तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा बेशक इन दिनों किसी टीवी शोज में ना दिखाई दे रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक से तापमान जरूर बढ़ाती रहती हैं.
टीवी के पॉपुलर शो में से एक माना जाने वाला तारक मेहता का उल्टा चश्मा जितना पॉपुलर है, उस शो का हर कैरेक्टर भी उतना ही पॉपुलर है. इसी लिस्ट में शो में रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाली प्रिया आहूजा का नाम भी शामिल है.