थाईलैंड में समंदर किनारे रोमांटिक डिनर डेट पर गईं सुरभि चंदना, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

33 साल की टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) ने 11 सितंबर 2022 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था और वह वेकेशन के मूड में हैं.
सुरभि चंदना इन दिनों अपने स्पेशल वन के साथ थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं. हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर रोमांटिक डिनर डेट की तस्वीरें शेयर की हैं.
फोटोज में समंदर के किनारे सुरभि को एक सुंदर डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है.