Sumbul Touqeer का ग्रैंड वेलकम, बिग बॉस से बेघर होने के बाद पिता ने यूं किया अपनी परी का स्वागत

फिनाले से 1 हफ्ते पहले सुंबुल तौकीर खान का बिग बॉस का सफर खत्म हो चुका है. इस वीकेंड सुंबुल तौकीर को घर से बेघर होना पड़ा है.
सुंबुल तौकीर जैसे ही घर से निकली वैसे ही उनके पिता ने उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए उनके सामने दुनिया की सारी खुशियां ला कर रख दीं.
अपनी लाडली बिटिया को परी की तरह सजाते हुए उनके पिता ने उनका बाहरी दुनिया में स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ किया.