टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीतती नजर आती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों द कपिल शर्मा शो में एंट्री करने की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। कुछ समय पहले ही सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा समेत शो के कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सृष्टि रोड़े भी दिखाई दे रही हैं। इसी बीच सृष्टि रोड़े ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है।