साउथ की बिंदास अभिनेत्री Amala Paul ने खोली तेलुगू इंडस्ट्री की पोल, कई स्टार संग की हैं फिल्में
अमला अपने करियर में तमिल, तेलुगू से लेकर कन्नड़, मलयालम...साउथ की सभी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं, मगर इनमें तुलना की जाए तो तेलुगू में उन्होंने बहुत कम फिल्में की हैं.
तेलुगू इंडस्ट्री में कम सक्रिय रहने का अमला ने कारण बताया है. वह साल 2011 से 2015 तक इस इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं. फिर उन्होंने इसे अलविदा कह दिया.
तेलुगू इंडस्ट्री में अपनी सक्रियता के दौरान अमला ने कुल चार फिल्मों में काम किया. पहली फिल्म नागा चैतन्य के साथ थी.