डिलीवरी के बाद वापस फिट हुईं सोनम कपूर, तस्वीरें देख पति आनंद ने कहा 'फेयरी'

सोनम कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाने लगी हैं. महीनों बाद मिसेज फैशनिस्टा का एक से एक लुक इन दिनों देखने मिल रहा है.
हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह किसी अप्सरा से कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं.
तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोनम आसमानी रंग के काफ्तान स्टाइल आउटफिट में नजर आ रही हैं.