Sonam Kapoor ने मां बनने के बाद बड़े स्टाइल से मनाया करवा चौथ का त्यौहार, लेकिन इस वजह से नहीं रखा व्रत
इस दौरान सोनम ने ये भी खुलासा किया कि उनके पति आनंद आहूजा करवा चौथ के फैन नहीं हैं. वहीं, सोनम और आनंद मानते हैं त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने का बहाना है. लेकिन सोनम को करवा चौथ के लिए तैयार होना पसंद है.
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ करवा चौथ मनाया. सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं. इसलिए मैंने व्रत कभी नहीं रखा! लेकिन हम दोनों को लगता है कि त्योहार और परंपराएं परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने का बहाना हैं. मेरी मां को ये त्यौहार पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और तैयार होना'.