सोनाक्षी के शाही अंदाज ने लूटे करोड़ों दिल, अनारकली सूट में वायरल हुई फोटो

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल के रूप में हर किसी के दिल में बसी हुई हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी अक्सर अलग अलग स्टाइल में फोटोज शेयर कर फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का शाही अवतार देख हर कोई हैरान है.
सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ग्रीन कलर की हैवी अनारकली सूट में अपना शाही अंदाज शेयर किया है. आपने सोनाक्षी को इस अवतार में शायद ही पहले कभी देखा होगा.