दुल्हन को ले जाने दरवाज़े पर खड़े सिद्धार्थ, कियारा भी तैयार, Inside तस्वीरें देखीं क्या

कियारा आडवानी की भी कई अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं. एक तस्वीर में वो लहंगा पकड़े पोज़ देती नज़र आ रही हैं. पीले और सफेद रंग का कियारा का ये लहंगा काफी सुंदर लग रहा है
आपको बता दें कि कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है. शादी में बेहद करीबी लोगों को ही बुलाया गया था.
हालांकि बाद में इस कपल ने पहले दिल्ली में रिश्तेदारों और फिर मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा था. मुंबई रिसेप्शन में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी.