Shraddha Arya ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि लोगों ने कर डाला ट्रोल, किसी ने कहा 'आंटी' तो कोई बोला 'मोटी'
दरअसल, श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो किसी पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा गार्डन एरिया में अलग-अलग पोज दे रही हैं।
श्रद्धा अपनी इन तस्वीरों में काफी सिजलिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सी ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, जो एक दम फिटिंग है। अपने लुक को श्रद्धा ने हल्के इयररिंग और बालों का बन बनाकर पूरा किया।