येलो लहंगे में श्रद्धा आर्या ने बिखेरी खूबसूरती, ट्रेडिशनल लुक में आई नजर
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा-उत्सव के रंगों में विलीन !! गणपति बप्पा मौर्या। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा येलो कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
इस लुक को उन्होंने हैवी नेकलेस, मिनिमल मेकअप और लो बन के साथ कंप्लीट किया है। दुपट्टे से लहंगे को स्टाइल किए एक्ट्रेस हाथ में गोल्डल बैग कैरी किए नजर आ रही है।
ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बप्पा के दरबार में वह कभी झूमती हुई पोज दे रही हैं तो कभी अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।