सीरियल कुंडली भाग्य स्टार अंजुम फकीह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में अंजुम फकीह ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस खास मौके पर अंजुम फकीह ने अपने शो की टीम को एक शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में टीवी के कई जानेमाने सितारे हंगामा मचाने पहुंचे थे। इन सितारों ने अंजुम फकीह के साथ जमकर पार्टी की। कुछ समय पहले ही अंजुम फकीह ने अपने बर्थडे बैश की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको अंजुम फकीह के जन्मदिन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।