शिवांगी जोशी ने पिटारे से निकाला इतना खूबसूरत लहंगा, फोटोज देख फैंस बोले, 'शादी पक्की?'

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाकर करोड़ों लोगों का दिल लूट चुकीं अदाकारा शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी कुछ ताजा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा शिवांगी जोशी एक बेहद प्यारे ऑरेंज कलर के घाघरा चोली में नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस एक बार फिर अपना दिल हार गए हैं। हालांकि अदाकारा शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि लगता है कि अदाकारा की शादी पक्की हो गई है। देखें फोटोज।
अदाकारा शिवांगी जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद प्यारा ऑरेंज कलर का घाघरा चोली पहना है। जिस पर हर किसी की नजरें जा टिकी हैं।
शिवांगी जोशी की ये तस्वीरें देख उन फैंस को करार आया है जो एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के किरदार नायरा को खासा मिस कर रहे हैं।