शिवालिका ओबेरॉय ने दिखाई अपनी मेहंदी की झलक, अपना नाम ढूंढते नजर आए पति अभिषेक

शिवालिका ओबेरॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी सेरेमनी की 5 तस्वीरें (Shivaleeka Mehandi Photos) साझा की हैं।
इन फोटोज में शिवालिका और अभिषेक की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इतना ही नहीं कपल के चेहरे की स्माइल पिक्चर्स पर चार चांद लगा रही है
पहली फोटो में एक्ट्रेस फूलों से सजे झूले पर बैठी नजर आ रही हैं, वहीं अभिषेक उनका माथा चूम रहे हैं। दूसरी पिक्चर में दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामा हुआ है।