Entertainment
एक्ट्रेस ने फैंस से की अपील शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, पेरेंट्स की सर्जरी होते हुए देखना यह बच्चों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ‘पिछला कुछ दिन मेरे लिए काफी भारी था, लेकिन मेरी मां से मुझे उनकी हिम्मत और उनकी फाइटिंग स्पिरिट मिली है। मैं डॉक्टर राजीव भागवत का बहुत बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने मेरी मां का उनकी सर्जरी से पहले और बाद में अच्छे से देखभाल की। मैं फैंस से गुजारिश करना चाहती हूं कि वह मेरी मां के लिए दुआएं मांगे, जब तक वह पूरी तरह से ठीक ना हो जाएं।'