Shilpa Shetty Diwali Bash Photos: Shilpa Shetty की प्री-दिवाली पार्टी में सारी लाइमलाइट लूट ले गईं शमिता शेट्टी, दिल थाम कर देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार

अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में शमिता शेट्टी ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का आउटफिट पहनकर पहुंचीं. शमिता ने जैसे ही एंट्री ली तो हर कोई उनका ग्लैमरस लुक देख दीवाना हो गया.
अपने लुक को पूरा करने के लिए शमिता ने गोल्डन कलर के मैचिंग बड़े-बड़े झुमके पहने. इसके साथ ही बालों को बांधे हुए नजर आईं. खास बात है कि इस मौके पर शमिता की मां सुनंदा शेट्टी भी दिखीं.