हाथों में चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और लाल साड़ी पहन करवा चौथ की पूजा करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, देखें पहली तस्वीरें

करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एकदम नई-नवेली दुल्हन की तरह सज-संवरकर अनिल कपूर के घर पहुंची थीं.
लाल साड़ी के साथ शिल्पा ने सौलह श्रृंगार किए थे. एक्ट्रेस ने आज हैवी मेकअप के साथ मैचिंग रेड लिपस्टिक से इस लुक की शान बढ़ा दी.
हाथों में पूजा की थाली लेकर शिल्पा पैपराजी को पोज देते हुए खुलकर हंसती नजर आईं.