Shehnaaz Gill ने किए लालबागचा के दर्शन, हर तरफ हो रहे लुक के चर्चे
शहनाज और शहबाज की बॉन्डिंग कितनी अच्छी है इसका सबूत तो आप 'बिग बॉस सीजन 13' में देख चुके हैं. लेकिन बप्पा के दर्शन करने जब शहनाज भाई शहबाज के साथ पहुंचीं तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं.
इन तस्वीरों में शहनाज हमेशा की तरह इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.