बिजी शेड्यूल के बीच शहनाज गिल ने खुद के लिए निकाला समय, क्यूट पार्टनर संग आईं नजर
शहनाज अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती हैं. वहीं, उनके लुक्स भी अक्सर लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं. ऐसे में शहनाज कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं. वह सोशल मीडिया लवर हैं.
शहनाज आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. अब फिर से शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह खुद के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं.