‘कपड़ों के अलावा सब कुछ पहन लेती है ये’- अपनी ही तस्वीरों से उर्फी ने ढका तन, सेल्फी वायरल
इस बार उर्फी जावेद ने तन ढकने के लिए कुछ और नहीं बल्कि अपनी ही तस्वीरों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने शरीर पर कई तस्वीरें पहन ली हैं.
एक यूज़र ने उर्फी की तस्वीर से ढकी फोटो देख कर कमेंट किया, "कपड़ों के अलावा सब कुछ पहन लेती है ये लड़की." एक अन्य ने लिखा, "चलता फिरता पोस्टर लग रही है."
उर्फी जावेद इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं. बीते रोज़ वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की थी.