Sapna Choudhary की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देसी अवतार ने बजाई फैंस के दिलों की घंटी

सपना ने कुछ देर पहले सलवार कमीज में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इस देसी अंदाज में हरियाणवी डांसर के लुक के आप कायल हो जाएंगे.
सपना चौधरी इस लुक में गजब का पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं जो उनके चाहने वालों को दीवाना बना रहा है.
सपना चौधरी के इन दिनों लगातार एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं. हाल ही में उनका गाना दामन, कामिनी रिलीज हुआ जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया.