फैमिली संग सैफ अली खान ने मनाया 52वां बर्थडे, मम्मा की गोद में केक निहारते बेहद क्यूट लगे जेह
सैफ के बर्थडे पर बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू, दूसरी बहन सबा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान एक्टर घर पहुंचे और धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया।
सामने आई तस्वीरों में सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर अली खान के साथ नजर आ रही हैं।
बहन सोहा अली खान ने अपने भाई को बर्थडे की बधाई दी है। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।