'अनुपमा' की रुपाली गांगुली ने डिजाइनर ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश लुक, अदाओं पर टिकी रह गईं नजरें
रुपाली ने इस फोटोशूट के लिए प्रिंटेड डिजाइनर साड़ी स्टाइल ड्रेस कैरी की है. उन्होंने अपने इस अवतार को देसी टच दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में सिल्वर चोकर सेट पहना है.
इसके साथ उन्होंने सटल मेकअप किया है और बालों को हाफ बांधा हुआ है. वहीं, उनकी मांग का सिंदूर इस लुक में चार चांद लगा रहा है. इस लुक में रुपाली काफी ग्लैमरस दिख रही हैं