Rubina Dilaik B'day Spl: कभी पति अभिनव शुक्ला से तलाक लेने वाली थीं रुबीना दिलैक, बिग बॉस ने बचाया रिश्ता

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी 21 जून 2018 को हुई थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था. एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया था कि रुबीना से उनकी पहली मुलाकात गणपति पूजा के दौरान एक दोस्त के घर पर हुई थी.
अभिनव ने रुबीना को साड़ी में देखा और वहीं उनपर फिदा हो गए. बात तब और आगे बढ़ी जब अभिनव ने रुबीना के एक फोटोशूट पर कमेंट करते हुए कहा कि वह उन्हें उनकी तस्वीरें शूट करने दें