‘लाइगर’ की रिलीज के बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं राउडी क्वीन अनन्या पांडे, देखें तस्वीरें

अनन्या पांडे हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का टॉप और व्हाइट कलर का ट्राउजर कैरी किया हुआ है. साथ ही उनके चेहरे की मुस्कान ये बताने के लिए काफी है कि फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' को दोनों ने खुद भी हैदराबाद के एक थिएटर में जाकर देखा है. थिएटर में अपने चहेते स्टार्स को पाकर लोग अपने आप को कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे थे. ऐसा लगता है कि अनन्या वहीं से वापस मुंबई आई हैं.