नेहा कक्कड़ के लिए वैलेंटाइन डे खास बनाना चाहते हैं रोहनप्रीत सिंह, प्लान किया ये अनोखा गिफ्ट
मशहूर सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने अपने वैलेंटाइन डे को और भी खास बनाने के लिए अपनी पत्नी व सिंगर नेहा कक्कड़ को एक रोमांटिक गाना 'गम खुशियां' गिफ्ट के रुप में दिया. यह गाना 13 फरवरी को रिलीज होगा.
इस गाने को अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है. इसे रोहनप्रीत सिंह ने विशेष रूप से पत्नी नेहा के लिए बनाया है.